सर्वजन परमार्थ सेवा ट्रस्टसार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट
सहयोग करें

ट्रस्ट परिचय

ज़रूरतमंद, असहाय, वृद्ध, निराश्रित, गरीब एवं वंचित व्यक्तियों की सेवा हेतु एक सार्वजनिक, धर्मार्थ एवं गैर-लाभकारी ट्रस्ट।

हमारा उद्देश्य

ट्रस्ट का मूल उद्देश्य समाज के ज़रूरतमंद व्यक्तियों की सेवा करना तथा मानवता, सद्भाव और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना है। ट्रस्ट की सेवाएँ किसी व्यक्ति, परिवार, जाति, समुदाय या वर्ग के निजी लाभ के लिए नहीं हैं।

इसके दो प्रमुख कार्य हैं: देवकली धाम पर भंडारा भवन तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम।

श्री भुवनेश कुमार गुप्ता

संस्थापक

श्री भुवनेश कुमार गुप्ता

संस्थापक, मुख्य न्यासी एवं अध्यक्ष

मैं भुवनेश कुमार गुप्ता, जीआरईएफ से सेवानिवृत्त सिविल इंजीनियर हूँ। मैंने अपने जीवन के 32 वर्ष देश की सेवा में लगाए और इन वर्षों में अनुशासन, कर्तव्य एवं समर्पण मेरे जीवन का आधार बने।

सेवानिवृत्ति के बाद मन में यह भावना जागी कि जीवन का शेष समय समाज और मानव सेवा में लगाया जाए। भगवान कालेश्वर महादेव, देवकली धाम की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से मैंने संकल्प लिया कि अपने जीवन का शेष भाग सेवा, परमार्थ और जनकल्याण के कार्यों को समर्पित करूँगा।

इसी संकल्प का परिणाम सर्वजन परमार्थ सेवा ट्रस्ट (रजि.), औरैया है। ट्रस्ट के माध्यम से मेरा उद्देश्य ज़रूरतमंदों, वृद्धजनों एवं वंचित परिवारों की सहायता करना है। इसके लिए भंडारा भवन और वृद्धाश्रम का निर्माण, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन तथा गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग किया जाएगा।

मेरा कार्यकाल देश को समर्पित रहा। अब मैं जीवन का शेष भाग ईश्वर और मानव सेवा को समर्पित करना चाहता हूँ।

“देश सेवा से मानव सेवा तक, यही मेरे जीवन का उद्देश्य है।”

मूल सिद्धांत

“सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय”

सबके हित के लिए, सबके सुख के लिए।

ट्रस्ट की कार्यप्रणाली

  • पारदर्शिता एवं जवाबदेही

    ट्रस्ट का संचालन पूर्ण पारदर्शिता, ईमानदारी एवं जवाबदेही के साथ किया जाता है।

  • केवल घोषित उद्देश्यों हेतु

    ट्रस्ट की समस्त आय एवं संपत्ति का उपयोग केवल उसके धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए होता है, किसी के निजी लाभ के लिए नहीं।

  • बिना भेदभाव

    जाति, भाषा, लिंग, सामाजिक स्थिति या आर्थिक पृष्ठभूमि के आधार पर कोई भेदभाव नहीं।